बांग्लादेश में ‘न्यायपालिका में अनियमितता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

बांग्लादेश के नए मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद छात्रों ने असमानता के खिलाफ एक महान चेतना को जागृत किया है। छात्रों और जनता की क्रांति के कारण मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं निभाऊंगा। बांग्लादेश के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद ने सोमवार को चेतावनी दी कि न्यायपालिका के किसी भी व्यक्ति के किसी भी गलत काम में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अहमद अपीलीय प्रभाग में अटॉर्नी जनरल के कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट बार की ओर से आयोजित एक स्वागत समारोह में बोल रहे रहे थे।
आंदोलनकारी छात्रों को दी बधाई
शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश ने छात्र आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को याद किया। हिंसक प्रदर्शनों के बाद पिछले हफ्ते शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। उन्होंने कहा, “मैं छात्रों और पूरे देश के लोगों को बधाई देता हूं। मैं उन लोगों को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आंदोलन का समर्थन किया।”
‘अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
उन्होंने कहा, “छात्रों ने असमानता के खिलाफ एक महान चेतना को जागृत किया है। छात्रों और जनता की क्रांति के कारण मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं निभाऊंगा। इस समय हम खंडहर पर खड़े हैं। हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।” ‘डेली स्टार’ अखबार की खबर के मुताबिक, “मुख्य न्यायाधीश ने चेतावनी दी कि न्यायपालिका में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” अहमद ने कहा, “अगर न्यायपालिका से कोई भी व्यक्ति किसी भी गलत काम में शामिल पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। न्याय के बजाय इतने लंबे समय तक प्रचलित उत्पीड़न की नीति अब खत्म हो गई है।”
इस्तीफा देने को मजबूर हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश
न्यायपालिका में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम के बाद ओबैदुल हसन को शनिवार को मुख्य न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। इसके एक दिन बाद अहमद ने बांग्लादेश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति ने दिलाई नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ
हसन और शीर्ष अपीलीय प्रभाग के पांच अन्य न्यायाधीशों ने शनिवार को हसीना के शासन के पतन के पांच दिन बाद अपना इस्तीफा दिया। उनका इस्तीफा तब आया जब प्रदर्शनकारी छात्र शीर्ष अदालत के परिसर में एकत्र हुए। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस भी मौजूद रहे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading