कोलकाता रेप केस: अस्पताल आरोपियों को बचाने की कोशिश में-राहुल गांधी

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना से पूरा देश हिल गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ‘कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है।’ राहुल गांधी ने अस्पताल और प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। राहुल ने कहा रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है, तथा डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है, मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं.
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है।’ राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं? हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे। मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए।’
कोलकाता जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होनी चाहिए : आदित्य ठाकरे
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोलकाता में जो घटना हुई, वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे देश में कहीं पर भी ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। मामले में आरोपी के खि‍लाफ सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि ऐसे मामलों में जाति और धर्म नहीं देखना चाहिए, दिल्ली रेप घटना के बाद से हमारी मांग रही है कि ऐसे आरोपियों के साथ टेररिस्ट ट्रीट करना चाहिए।
बीजेपी ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सीधे राज्य की मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर ममता बनर्जी किन लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। बीजेपी ने ममता बनर्जी से तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की भी मांग की है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि इस जघन्य अपराध के पूरे मामले को रफा दफा करने की साजिश ममता बनर्जी ने ही रची और वह अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अगर अभी भी मुख्यमंत्री बनी रहती हैं तो पश्चिम बंगाल की कोई भी महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएगी, इसलिए उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरा देश इसको लेकर आक्रोशित है और ममता बनर्जी को राज्य के हालात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading