कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सीबीआई को कुछ अहम सुराग मिले हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने बलात्कार करने की बात कबूल की है। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुए इस अपराध की जांच में सीबीआई को नए सबूत मिले हैं, जिससे केंद्रीय जांच एजेंसी का मानना है कि इस हत्या में कई लोग शामिल हो सकते हैं। सीबीआई का यह भी कहना है कि महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या एक सुनियोजित योजना के तहत की गई हो सकती है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने बलात्कार की बात स्वीकार की है।
सीबीआई ने सरकारी अस्पतालों में घटिया और नकली दवाओं की आपूर्ति की साजिश और प्रभावशाली हस्तियों द्वारा वित्तीय भ्रष्टाचार का भी खुलासा किया है। जांच के दौरान पता चला है कि इसमें राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। सीबीआई इस मामले में रेप-मर्डर और वित्तीय अनियमितताओं की अलग-अलग जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल के फोन की फोरेंसिक जांच से पता चला है कि दोनों ने कई सबूतों को नष्ट किया है। इससे यह संदेह बढ़ रहा है कि दोनों ने हत्या और दुष्कर्म से संबंधित सबूतों को मिटाया है।
आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर की हत्या पूर्व नियोजित, सीबीआई को मिले अहम् सुराग





