अब राम मंदिर में बुजुर्ग बिना लाइन के आराम से कर सकेंगे रामलला के दर्शन, ट्रस्ट ने शुरू की नई व्यवस्था

राम मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को विशेष सुविधा शुरू की गई है. 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों और लगभग साल भर के बच्चे को साथ लिए महिलाएं सुगम दर्शन पास बनावा सकेंगी. उन्हें ट्रस्ट से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी. वे सीधे आधार कार्ड दिखाकर काउंटर से सुगम दर्शन पास बनावाकर आराम से बिना लंबी लाइन के रामलला के दर्शन कर सकेंगी. बता दें कि भीड़ में लगी लंबी लाइन के बीच बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही थी, जिसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई व्यवस्था शुरू की है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामलला के दर्शनार्थियों के लिए लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है. वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं अपने एक सहयोगी सहित बिना ट्रस्ट के अनुमोदन के सुगम पास बनवा सकेंगे. इसके लिए काउंटर पर आधार कार्ड दिखाना होगा. 10 मिनट के भीतर पास उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा. यदि उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होगी तो वह भी निशुल्क प्रदान की जाएगी. ट्रस्ट की इस व्यवस्था की दर्शन को आने वाले श्रद्धालु तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading