मुख्यमंत्री योगी ने आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। वे निर्धारित समय पर ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि आगरा के हर कण में कन्हैया का वास है। यहां कला, आस्था, समर्पण और विश्वास है, जो राष्ट्र के प्रति निष्ठा को बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाज, जाति और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना चाहिए। दुर्गादास राठौर का यही संकल्प था। उन्होंने बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने नहीं टेके थे। आज उनका नाम लेने वाला कोई नहीं है, लेकिन दुर्गादास का नाम मारवाड़ और एमपी में अमर है। हमें अपने महापुरुषों का नाम हमेशा याद रखना चाहिए। विधायक डॉ. धर्मेश भी आए थे। उन्हें 13 तारीख को आना था, लेकिन अब आ पाए। 10 साल से यह मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी। जिस दिन कृष्ण आए, उसी दिन इसका लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें बांग्लादेश से सीख लेनी चाहिए और एकजुट रहना चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।
बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे- योगी




