आंध्र प्रदेश बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सोनू सूद, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसके चलते हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बॉलीवुड सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर से लेकर अल्लू अर्जुन तक, दक्षिण फिल्म उद्योग के कई सितारों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में बड़ी राशि का योगदान दिया है। जरूरतमंदों की सहायता में हमेशा आगे रहने वाले अभिनेता सोनू सूद भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सक्रिय हैं और अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोनू सूद के इन प्रयासों की सराहना की है।
बुधवार को सोनू सूद ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील करते नजर आए। उन्होंने लिखा, “आंध्र प्रदेश और तेलंगाना बाढ़ के कारण कठिन दौर से गुजर रहे हैं, और इस संकट की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।” वीडियो में उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं, उनके पास न तो रहने की जगह है और न ही खाने को कुछ। उनकी ज़िंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा मदद जल्द उन तक पहुंच सके।
सोनू सूद के इस वीडियो को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपनी टाइमलाइन पर साझा करते हुए लिखा, “आपके ये प्रयास सराहनीय हैं। हमारे लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ाने और अनगिनत अन्य लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के लिए दिल से धन्यवाद। आपकी मदद हमारे लोगों के लिए इस कठिन समय में बहुत लाभदायक होगी।” यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने इस तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वे लंबे समय से जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इलाज या अन्य आवश्यकताओं में वे हमेशा मददगार साबित होते हैं। समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने के कारण उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ भी कहा जाने लगा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading