आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह हनुमान मंदिर के रथ को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना अनंतपुर जिले की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक पी. जगदीश ने बताया कि यह घटना सांप्रदायिक नहीं है, बल्कि एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद का नतीजा है। पुलिस के अनुसार, हनुमान मंदिर के रथ को सार्वजनिक स्थल पर रखने को लेकर विवाद हुआ था और दानकर्ताओं से इसे अपने घर में रखने को कहा गया था।
अज्ञात लोगों द्वारा रथ को आग लगाए जाने की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चर्चा के बाद रथ रखने के लिए एक शेड बनाने पर सहमति बनी थी, लेकिन मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने रथ में आग लगा दी। इस घटना में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह एक शिकायत दर्ज की गई है, हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री ने घटना पर लिया संज्ञान हनुमान मंदिर के रथ को आग लगाने की घटना पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों से जानकारी ली और घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
आंध्र प्रदेश में हनुमान मंदिर के रथ में लगाई आग, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान






