बीजेपी सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की

कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में राहुल गांधी ने अमेरिका में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें कई बातें कही गईं, जिन पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विरोध में उतर आए हैं। अब नया मुद्दा राहुल गांधी के पासपोर्ट को लेकर है, जिसे रद्द करने की मांग की जा रही है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। सीपी जोशी ने पत्र में तीन कारण बताए हैं कि क्यों राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द किया जाना चाहिए।
पहला, राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान किसी भी तरह से एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रूप में सही नहीं हैं।
दूसरा, उनके बयान राजनीतिक न होकर देशविरोधी गतिविधियों की श्रेणी में आते हैं, जो उनके आचरण को संदिग्ध बनाते हैं।
तीसरा, उनके बयानों से देश की आंतरिक स्थिरता, सीमाओं की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि वह नेता विपक्ष के पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
सीपी जोशी ने कहा कि विदेशी धरती पर भारत के संदर्भ में बयानबाजी करने से पहले नेता विपक्ष को कुछ बुनियादी तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए था, लेकिन राहुल गांधी ने स्वार्थवश या विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देशहित की अनदेखी की है। उनकी मंशा देश की स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की है। ऐसे में यदि राहुल गांधी नेता विपक्ष के पद पर बने रहना चाहते हैं, तो उनका पासपोर्ट रद्द किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में वह विदेशी धरती का इस्तेमाल भारत विरोधी अभियान या एजेंडे चलाने के लिए न कर सकें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading