उन्नाव रेप केस: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से पीड़िता और उसके परिवार को दी गई सुरक्षा हटाने की मांग की

केंद्र सरकार ने उन्नाव रेप केस की पीड़िता और उसके परिवार को दी गई सीआरपीएफ सुरक्षा हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। केंद्र का कहना है कि अब पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। केंद्र ने कहा कि उन्नाव रेप केस से जुड़े 13 लोगों की सीआरपीएफ सुरक्षा अब आवश्यक नहीं है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता और उसके परिवार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस संबंध में पीड़िता और उसके परिवार को नोटिस जारी किया है, जिसमें अगस्त 2019 के आदेश में संशोधन की मांग की गई है। केंद्र ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि सीआरपीएफ द्वारा दी जा रही सुरक्षा को हटाया जाए और राज्य सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह स्थानीय खतरे के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था करें।
केंद्र सरकार ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार के लिए खतरे का आकलन किया गया है, जिसमें किसी विशेष खतरे का सबूत नहीं मिला। साथ ही, केंद्र ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों को सुरक्षा कर्तव्यों के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और सुरक्षा कवर का दुरुपयोग हो रहा है। केंद्र ने यह भी कहा कि सीआरपीएफ सुरक्षा के तहत किए गए प्रोटोकॉल से सरकारी खजाने पर भारी खर्च हो रहा है, जो अब अनावश्यक है।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह तर्क दिया:
• सीआरपीएफ जवानों के पास उचित आवास और अन्य सुविधाएं नहीं हैं।
• सुरक्षा प्राप्त लोग अक्सर आपस में झगड़ा करते हैं, जिससे उन्हें संभालने में दिक्कत होती है।
• स्थानीय पुलिस का सहयोग भी नहीं मिलता और महिला सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता बनी रहती है।
• कई बार पीड़िता का परिवार सुरक्षाकर्मियों को बिना बताए ही चला जाता है और उन पर झूठे आरोप लगाने की धमकी देता है।
उन्नाव रेप केस के सभी मामलों को 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ से दिल्ली की अदालत में ट्रांसफर किया था और 45 दिन के भीतर सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने यूपी सरकार को भी निर्देश दिया था कि वह अंतरिम मुआवजे के रूप में पीड़िता को 25 लाख रुपये दे. इस केस में दोषी पाए गए कुलदीप सिंह सेंगर उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading