पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। हमारे आंदोलन को गलत तरीके से पेश न किया जाए। मुझे भी ऑफर मिला था, लेकिन मैं रेसलिंग और महिलाओं के समर्थन में खड़ी हूं। साक्षी मलिक ने यह भी स्पष्ट किया कि वह बजरंग और विनेश के लिए प्रचार नहीं करेंगी। आज साक्षी ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। कांग्रेस में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के शामिल होने पर खरगे ने कहा, “चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा… हमारे देश का नाम रोशन करने वाले चैंपियंस विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात हुई। हमें आप दोनों पर गर्व है।” पेरिस ओलंपिक के बाद विनेश फोगाट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा से मुलाकात की थी। हुड्डा ने कहा था कि जो भी कांग्रेस में शामिल होना चाहता है, उसका स्वागत है।
विनेश और बजरंग पुनिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर साक्षी मलिक बोली- मुझे भी कई ऑफर मिले






