केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड (संशोधन) बिल को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं और प्रचारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की गई। इस बिल को लेकर देशभर में हो रही बहस के बीच कई मुस्लिम विद्वानों ने इसका समर्थन किया है और इसे मुसलमानों के हित में बताया है। विद्वानों का कहना है कि इस बिल से मुस्लिम समुदाय को लाभ होगा और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार होगा। धर्म प्रचारक मोहम्मद कासमिन ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे कमजोर वर्ग के लिए फैसले ले रहे हैं। वक्फ संपत्तियां पिछड़े मुसलमानों के लिए हैं, लेकिन पिछले 70 वर्षों में राजनीतिक दलों और कुछ मुस्लिम नेताओं ने वक्फ से संबंधित कई गलत काम किए हैं।
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के समर्थन में उतरे मुस्लिम धर्मगुरु, कहा इससे मुस्लिम समुदाय को लाभ होगा






