साइबर अपराधियों ने महिला प्रोफेसर से की 55 लाख की ठगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके इंदिरा नगर निवासी सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर साइबर अपराधियों ने 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स की तस्करी में केस होने की बात कहकर डराया और जेल भेजने की धमकी दी। इससे बचने का हवाला देकर कुल 55 लाख रुपये वसूल लिए। ठगी की जानकारी पर पीड़िता ने महानगर में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि महिला प्रोफेसर के पास 12 सितंबर को कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और कहा, आपके आधार कार्ड से बैंक में अकाउंट खोला गया है। इसमें मिलियन डॉलर का लेनदेन हो रहा है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आता है। ड्रग्स की सप्लाई में भी आपका नाम आया है। केस दर्ज किया गया है, इसलिए आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है।यह सुनकर प्रोफेसर घबरा गईं।
उधर, साइबर अपराधी लगातार वीडियो कॉल पर बात कर प्रोफेसर को डराते धमकाते रहे। पूरी तरह से से दबाव बनाने के बाद इन अपराधियों ने प्रोफेसर से सभी बैंक खाते और उसमें मौजूद रकम की जानकारी हासिल कर ली। फिर बैंक डिटेल देकर 55 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। बाद महिला ने बैंक जाकर अपनी एफडी तुड़वाई और रकम आरटीजीएस कर दी। 14 सितंबर को महिला के पास मुंबई से बैंक अफसर ने कॉल कर बताया कि ठगों ने आपको निशाना बनाया है, तब उन्होंने केस दर्ज कराया।
पूरे घटनाक्रम की बात की जाये तो सबसे पहले जिस शख्स ने फोन पर बात की उसने कहा कि हमारे अधिकारी तुममे बात करेंगे। दूसरे शख्स ने महिला प्रोफेसर से कहा, किसी से कुछ भी नहीं बताना है। घर से बाहर भी नहीं जाना है। अगर किसी से कुछ कहा तो तीन साल की जेल हो जाएगी। इससे महिला सहम गई और वही करती रही, जो ठग कहते रहे। व्हाट्सएप पर आरोपियों ने महिला प्रोफेसर के नाम पर फेक अरेस्ट वारंट, अपने आईडी कार्ड आदि भेजे, ताकि उन्हें यकीन हो जाए। यह भी कहा कि संदीप नाम का शख्स गिरफ्तार किया गया है, जो तुम्हारे आधार कार्ड पर लिए गए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था।
संजय सक्सेना, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading