साइबर अपराध पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया है। चैनल खोलने पर उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ की क्रिप्टोकरेंसी XRP का विज्ञापन वीडियो दिख रहा है। बार एंड बेंच के अनुसार, हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को हैक कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस चैनल पर दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। चैनल पर पहुंचने पर लोगों को अमेरिका की कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार करने वाले वीडियो दिखाए जा रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट इस यूट्यूब चैनल पर संविधान पीठों और सार्वजनिक हित के मामलों की सुनवाई का लाइव प्रसारण करता है। हाल ही में, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या के मामले में सुओ मोटो याचिका पर सुनवाई का लाइव प्रसारण इसी चैनल पर किया गया था। हैकर्स ने पहले की सुनवाई के वीडियो प्राइवेट कर दिए और क्रिप्टोकरेंसी XRP का विज्ञापन चला दिया।
हैकर्स ने चैनल के सभी वीडियो प्राइवेट कर दिए और क्रिप्टोकरेंसी XRP का विज्ञापन चला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी रिपल लैब्स और उसके सीईओ ब्रैड गार्लिंगहाउस के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर दुनिया भर में लोगों को ठग रहे हैं। ये स्कैमर्स मशहूर यूट्यूब चैनलों को हैक करने के बाद उन पर अपने प्रमोशनल वीडियो पोस्ट करते हैं और लोगों से भारी रकम ऐंठते हैं।
सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर, क्रिप्टो करेंसी का वीडियो अपलोड किया





