महाराष्ट्र में फवाद खान की फिल्म रिलीज हुई तो अंजाम बुरा होगा-राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों की रिलीज की निंदा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि यह फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी और अगर हुई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
पड़ोसी देश के अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान की पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को भारत में रिलीज होने से पहले ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यह फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ एक दशक में भारत में रिलीज होने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म बनने जा रही है। इसका प्रीमियर 2 अक्तूबर को प्रस्तावित है।
राज ठाकरे ने फिर से पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंधों के मद्देनज़र पाकिस्तान के साथ कोई सांस्कृतिक आदान-प्रदान अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा, और अगर ऐसा हुआ तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ जल्द ही भारत में रिलीज होने वाली है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना किसी भी हाल में इसे महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देगी। पाकिस्तान के कलाकारों की फिल्मों को भारत में रिलीज करने की अनुमति क्यों दी जा रही है? कला की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन पाकिस्तान के मामले में यह लागू नहीं होती।”
राज ठाकरे ने आगे कहा, “यह निश्चित है कि इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। पिछले अनुभवों को देखते हुए थिएटर मालिकों को समझदारी से काम लेना चाहिए। जिस समय फिल्म रिलीज हो रही है, उसी समय नवरात्रि उत्सव भी शुरू हो रहा है। मैं महाराष्ट्र में कोई तनाव नहीं चाहता, और मुझे यकीन है कि राज्य के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक भी ऐसा ही चाहते होंगे।” उन्होंने यह भी कहा, “अगर थिएटर मालिक मराठी फिल्मों को स्थान देने में संकोच करते हैं, और पाकिस्तानी फिल्मों को स्क्रीनिंग की अनुमति देते हैं, तो यह उदारता उनके लिए महंगी साबित हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि सरकार इस मामले पर ध्यान देगी और सुनिश्चित करेगी कि यह फिल्म भारत में रिलीज न हो।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading