बिहार: राजस्व विभाग के 224 कर्मचारियों का निलंबन समाप्त होगा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का आदेश पलटा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के कड़े फैसले को पलटते हुए उस दौरान निलंबित किए गए 224 से अधिक राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन सभी कर्मचारियों का निलंबन समाप्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल ने बिहार के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित किए गए कर्मियों की बहाली प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, 11 फरवरी 2026 से राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। उस समय विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ राजस्व मंत्री का भी दायित्व संभाल रहे थे। उन्होंने पहले कर्मचारियों से वार्ता का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर हड़ताल को अनुशासनहीनता मानते हुए अलग-अलग आदेश जारी कर 224 से अधिक कर्मियों को निलंबित कर दिया था। उस समय उन्होंने स्पष्ट किया था कि आम जनता की परेशानी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। अब सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व में लिए गए इस फैसले को बदलते हुए सभी निलंबित कर्मियों को राहत दे दी है, जिससे प्रभावित कर्मचारियों के बीच राहत का माहौल है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading