फिल्म ‘घूसखोर पंडित’; विवाद के चलते निर्माता ने फिल्म टाइटल वापस लिया

निर्माता नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में फिल्म घूसखोर पंडित से जुड़े विवाद पर हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया है कि फिल्म का नया नाम अभी तय नहीं किया गया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के शीर्षक को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद निर्माता ने अदालत को बताया कि पुराने शीर्षक और उससे संबंधित प्रचार सामग्री वापस ले ली गई है। कोर्ट ने शीर्षक वापसी संबंधी हलफनामे को रिकॉर्ड में लेते हुए फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया।

फिल्म किसी धर्म या समुदाय का अपमान नहीं करती
हलफनामे में नीरज पांडे ने कहा कि फिल्म किसी भी धर्म, समुदाय या धार्मिक मान्यताओं को निशाना नहीं बनाती। उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि उनका या उनके प्रोडक्शन हाउस का किसी नागरिक की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। उनके अनुसार यह एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जो आपराधिक जांच की कहानी पर आधारित है और किसी जाति या समुदाय को भ्रष्ट के रूप में प्रस्तुत नहीं करती। निर्माता ने बताया कि टीजर जारी होने के बाद उठी आपत्तियों पर विचार करते हुए 6 फरवरी को फिल्म से जुड़ी प्रचार सामग्री हटा ली गई थी। साथ ही कोर्ट को आश्वासन दिया गया कि विवादित शीर्षक का भविष्य में उपयोग नहीं होगा और नया नाम पुराने शीर्षक से मिलता-जुलता भी नहीं होगा।

अदालत की टिप्पणी
यह हलफनामा उस समय आया जब 12 फरवरी को शीर्ष अदालत ने शीर्षक को लेकर निर्माताओं को कड़ी फटकार लगाई थी। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और उज्ज्वल भुयान की पीठ ने केंद्र सरकार, सीबीएफसी और फिल्म निर्माता को नोटिस जारी कर कहा था कि शीर्षक बदले बिना फिल्म रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी वर्ग को बदनाम करने का लाइसेंस नहीं हो सकती। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन सचिव अतुल मिश्रा ने अधिवक्ता डॉ. विनोद कुमार तिवारी के माध्यम से जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि फिल्म का शीर्षक और कथानक जाति-धर्म आधारित रूढ़ियों को बढ़ावा देते हैं तथा ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading