स्वाति मालीवाल का अरविंद केजरीवाल पर हमला, कहा इतना अहंकार ठीक नहीं

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधते हुए लिखा कि हर दूसरे दिन आप खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करते हो। इतना अहंकार सही नहीं है। जो अपनी ही पार्टी की महिला सांसद के लिए खड़ा नहीं हो सकता, वह दिल्ली की महिलाओं के लिए क्या खड़ा होगा? आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया है। गुरुवार को विधानसभा में जब केजरीवाल ने बिभव कुमार का नाम लेकर कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया, तो स्वाति मालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी गई हैं। अरविंद केजरीवाल जी, जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब वह जेल में था, तब आपने देश के सबसे महंगे वकीलों की टीम खड़ी कर दी उसे बचाने के लिए। मेरे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई। आज जब वह शर्तिया जमानत पर बाहर है, तो आप उसे पार्टी का सबसे बड़ा नेता बताकर कह रहे हैं कि उसे फर्जी मामले में जेल में डाला गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि ऐसे गुंडों को अपने निवास में कौन रखता है। ऐसे बयानों से बिभव जैसे गुंडों के हौसले नहीं बढ़ेंगे तो और क्या होगा? संदेश साफ है, अगर फिर से मारपीट भी करोगे, तो हम बचा लेंगे।”
आगे उन्होंने लिखा, “हर इंसान जो आपके गलत कामों का समर्थन करे, वह बड़ा नेता नहीं होता। सिर्फ ‘वाह सर, वाह सर’ कहने वालों को पास रखने का शौक है, इसीलिए अब दुनिया धुंधली दिखने लगी है। हर दूसरे दिन आप खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करते हो। इतना अहंकार सही नहीं है। जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता, वह दिल्ली की महिलाओं के लिए क्या स्टैंड लेगा?”
गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में भाजपा-आरएसएस के लोग भी मानते हैं कि केजरीवाल ईमानदार हैं। भाजपा ने हमारे पांच बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया, लेकिन हमारी पार्टी नहीं टूटी। भाजपा के दो बड़े नेताओं को जेल में डाल दो, तो उनकी पार्टी टूट जाएगी। मेरे खिलाफ झूठे केस कर दिए गए। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और बिभव कुमार को झूठे मामलों में जेल में डाल दिया गया। फिर भी हमारी पार्टी मजबूती से खड़ी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading