अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर हत्यारों के निशाने पर हैं। पिछले दो महीनों में उन पर दो बार हमले हो चुके हैं, लेकिन दोनों बार हत्या के प्रयास असफल रहे हैं। इस बार, हत्यारों ने बड़ी योजना बनाई है और ट्रंप के विमान को उड़ाने की साजिश रची जा रही है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में एक पूर्व राजनीतिक सलाहकार और अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने इस आशंका को जाहिर किया है, हालांकि इसकी प्रमाणिकता का कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया गया है।
सेवानिवृत्त अधिकारी ने एक्स हैंडल पर यूएस सिविल डिफेंस न्यूज के हैंडल से साझा किए गए पोस्ट में लिखा है कि अफवाह है कि एक नया हत्यारा मैक्सिकन सीमा से तस्करी कर लाई गई अमेरिकी स्टिंगर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का उपयोग करके ट्रंप के विमान को निशाना बना सकता है। ये हथियार पहले यूक्रेन और अफगानिस्तान को दिए गए थे, लेकिन अब ये काले बाजार में आसानी से उपलब्ध हो गए हैं, जिससे ट्रंप की जान को बड़ा खतरा हो सकता है।
पिछले दो महीनों में ट्रंप पर हत्या के इरादे से दो बार हमला हो चुका है। पिछले महीने पेंसिलवेनिया में उनकी रैली के दौरान एक हमलावर ने उन पर गोली चलाई थी, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई थी। ट्रंप बाल-बाल बच गए, जबकि सीक्रेट सर्विसेज के जवानों ने हमलावर को मार गिराया। इसके बाद एक और व्यक्ति ने उनके मंच पर चढ़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब उनके विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि राष्ट्रपति चुनाव में केवल एक महीना बचा है।
ट्रंप के विमान पर हो सकता है मिसाइल से हमला, नाटो के पूर्व सलाहकार ने जताई आशंका






