विरोध प्रदर्शनों की लपटों में घिरा नेपाल, दिल दहलाने वाले दृश्य सामने आए

नेपाल इन दिनों व्यापक विरोध प्रदर्शनों की आग में जल रहा है। हालात इतने बिगड़े कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूरा मंत्रिमंडल इस्तीफा देने को मजबूर हो गया।

सरकार द्वारा 4 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद विरोध की चिंगारी भड़क उठी। सरकार का कहना था कि ये प्लेटफ़ॉर्म्स संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण कराने में नाकाम रहे, लेकिन जनता ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला और भ्रष्टाचार छिपाने का प्रयास बताया। इसी के विरोध में 8 सितंबर को ‘हामी नेपाल’ नामक एनजीओ ने आंदोलन की शुरुआत की, जो अब जनआक्रोश का रूप ले चुका है।

हिंसक हुआ आंदोलन, पुलिस की सख्ती भी नाकाम
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस, वॉटर कैनन, रबर बुलेट और जिंदा गोलियों तक का इस्तेमाल किया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक घायल हुए हैं। हालात काबू से बाहर होते देख सरकार को सोशल मीडिया बैन वापस लेना पड़ा, लेकिन इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ।

गिर गई ओली सरकार, सामूहिक इस्तीफे
आंदोलन और उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास और कई मंत्रियों के घरों पर धावा बोल दिया। कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ हुई। हालात इस कदर बिगड़े कि प्रधानमंत्री ओली और उनके पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा देना पड़ा। 21 सांसदों ने भी पद छोड़ दिया।

अब सेना के हाथ में सत्ता
सरकार गिरने के बाद सेना ने देश की बागडोर संभाल ली है। सेना ने सख्त चेतावनी दी है कि तोड़फोड़ और आगजनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देशभर में कल सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा और त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी वर्तमान संसद को तत्काल भंग करने, जनता व युवाओं की भागीदारी से संविधान में संशोधन या पुनर्लेखन करने और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, वे प्रत्यक्ष रूप से चुनी गई सरकार चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, काठमांडू के मेयर बलेन शाह इस आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे हैं और संभव है कि वे देश के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हों।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading