जयपुर, आगरा रोड पर स्थित अक्षत कानोता एस्टेट में आज रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें ठाकुर मानसिंह जी एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए चुने गए, सुशील खत्री सचिव, देबू चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष तथा प्रज्ञा श्रीवास्तव, आलोक सेठी, गौरव हजेला, कमलेश सेहजवानी, दिलीप माहेश्वरी, धीरज खंडेलवाल व जे पी शर्मा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी राजस्थान हाई कोर्ट के एडवोकेट हरीश चंद्र कांडपाल ने अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध विजयी घोषित किया।
अक्षत ग्रुप के डायरेक्टर एवं निवर्तमान सचिव सुनील जैन ने नई कार्यकारिणी समिति को शुभकामनाएं देते हुए सोसायटी के विकास हेतु प्रयत्नशील रहने का अनुरोध किया। कार्यकारिणी समिति ने भी सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बिठाने का वादा करते हुए स्थानीय निवासियों से सहयोग करने का आह्वान किया।
अक्षत कानोता एस्टेट रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के चुनाव निर्विरोध संपन्न, ठाकुर मानसिंह फिर बने अध्यक्ष





