मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि देशभर में 49 सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। इनमें 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें शामिल हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट, जहां से राहुल गांधी ने इस्तीफा दिया था, पर 13 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। इसी तरह, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा और इसके नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव भी इन विधानसभा चुनावों के साथ ही संपन्न होंगे। केरल की वायनाड लोकसभा सीट और 47 विधानसभा सीटों के उपचुनाव झारखंड विधानसभा के पहले चरण के साथ 13 नवंबर को कराए जाएंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 20 नवंबर को होंगे। उत्तर प्रदेश में 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर भी 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
उत्तर प्रदेश
करहल 13 नवंबर, 2024
खैर 13 नवंबर, 2024
मीरापुर 13 नवंबर, 2024
फूलपुर 13 नवंबर, 2024
गाजियाबाद 13 नवंबर, 2024
मझवां 13 नवंबर, 2024
कटेहरी 13 नवंबर, 2024
कुंदरकी 13 नवंबर, 2024
सीसामऊ 13 नवंबर, 2024
राजस्थान
दौसा 13 नवंबर, 2024
झुंझुनू 13 नवंबर, 2024
चौरासी 13 नवंबर, 2024
खींवसर 13 नवंबर, 2024
रामगढ़ 13 नवंबर, 2024
सलूंबर 13 नवंबर, 2024
देवली उनियारा 13 नवंबर, 2024
प. बंगाल
सिताई 13 नवंबर, 2024
मेदिनीपुर 13 नवंबर, 2024
हारोआ 13 नवंबर, 2024
नैहाटी 13 नवंबर, 2024
तलडांगरा 13 नवंबर, 2024
मदारीहाट 13 नवंबर, 2024
असम
बोंगाईगांव 13 नवंबर, 2024
धोलाई (SC) 13 नवंबर, 2024
सिदली (SC) 13 नवंबर, 2024
बेहाली 13 नवंबर, 2024
सामगुरी 13 नवंबर, 2024
बिहार
इमामगंज 13 नवंबर, 2024
बेलागंज 13 नवंबर, 2024
तरारी 13 नवंबर, 2024
रामगढ़ 13 नवंबर, 2024
पंजाब
बरनाला 13 नवंबर, 2024
चब्बेवाल 13 नवंबर, 2024
गिद्दरबाहा 13 नवंबर, 2024
डेरा बाबा नानक 13 नवंबर, 2024
कर्नाटक
चिन्नपटना 13 नवंबर, 2024
शिग्गांव 13 नवंबर, 2024
संदूर 13 नवंबर, 2024
केरल
पलक्कड़ 13 नवंबर, 2024
चेलक्करा 13 नवंबर, 2024
देवीकुलम 13 नवंबर, 2024
मध्य प्रदेश
बुधनी 13 नवंबर, 2024
विजयपुर 13 नवंबर, 2024
सिक्किम
नामची सिंघीथांग 13 नवंबर, 2024
सोरेंग-चाकुंग 13 नवंबर, 2024
अन्य कहां-कहां होंगे उपचुनाव
गुजरात – वाव 13 नवंबर, 2024
छत्तीसगढ़ -रायपुर दक्षिण 13 नवंबर, 2024
उत्तराखंड -केदारनाथ 20 नवंबर, 2024



