सीमा हैदर के बाद अब जवेरिया खानुम पाकिस्तान से प्यार की खातिर आई भारत

वैसे तो पाकिस्तान से भारत आना या भारत से पाकिस्तान जाना किसी के लिए भी बहुत कठिन है यह हर कोई जानता है, जैसा कि पाकिस्तान से भारत आई इस महिला को देखकर समझ जा सकता है। पाकिस्तान से भारत आने वाली जवेरिया खानुम अटारी बाघा बॉर्डर के रास्ते से भारत आने के लिए पिछले 5 साल से प्रयास कर रही थी, अब जाकर मौका मिला है, वह भारत में अपने मंगेतर समीर खान से शादी रचाने आई है.

जवेरिया खानुम को 45 दिनों के लिए मिला वीजा…

अपने मंगेतर से मिलने के लिए जवेरिया खानुम पाकिस्तान से भारत पहुंची, जवेरिया खानुम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं, मैं पिछले 5 साल से वीजा के लिए प्रयास कर रही थी, जवेरिया खानुम ने कहा कि मुझे 45 दिनों का वीजा दिया गया है यहां आकर मैं बहुत खुश हूं, यहां पहुंचते ही मुझे बहुत प्यार मिला है, जनवरी के पहले हफ्ते में अब  हमारी शादी होगी। 5 साल पहले जवेरिया खानुम और समीर खान की सगाई हुई थी लेकिन वीजा न मिलने की स्थिति में दोनों हताश हो चुके थे।

वीजा मिलने से है दोनों खुश

कोलकाता निवासी समीर से शादी करने के लिए एक पाकिस्तानी युवती ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया। समीर खान ने बताया कि मैं जवेरिया खानुम के भारत आने से बहुत खुश हूं, खान ने यह भी कहा कि हम जल्द ही एक दूसरे से निकाह कर लेंगे, 45 दिन के लिए वीजा की तारीख को हम और आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार से आवेदन करेंगे,

पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते से भारत आई थी सीमा हैदर

जिस तरह सीमा नोएडा के रहने वाले सचिन से प्यार के खातिर पाकिस्तान में अपना घर परिवार छोड़कर भारत आई थी, वैसे ही कराची की रहने वाली जवेरिया खानुम ने अटारी से भारतीय सीमा में प्रवेश किया जहां उनके मंगेतर समीर खान और उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने ढोल–नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

दो बार की वीजा हासिल करने की कोशिश

जवेरिया खानुम शादी के लिए भारत की यात्रा संभव होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसने दो बार वीजा हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन सफलता तीसरे प्रयास में मिली है. उन्होंने कहा कि यह एक सुखद अंत है, खानुम ने कहा घर पर सभी लोग खुश हैं  खान ने वीजा के लिए भारत सरकार के प्रति आभार जताया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading