अगर आप भी दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो हो जाइए सावधान इफको चौक के यू –टर्न पर दरार आने से वाहन चालकों की हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। इफको चौक पर एक्सप्रेसवे पर बने फ्लाईओवर में दरार आने से जयपुर से दिल्ली की तरफ करीब 70 करोड रुपए की लागत से करीब 607 मीटर लंबा यू–टर्न फ्लाई ओवर बनाया गया है, जिससे वाहन चालक एमजी रोड से दिल्ली या सुखराली की तरफ मुड़ते हैं। यह दरार करीब 125 फीट लंबी है, इफको चौक पर तीन फ्लाई ओवर बने हैं, इसमें दो न्यूटन फ्लावर और एक एक्सप्रेसवे फ्लावर है। इसका निर्माण होने के बाद से ही कुछ ना कुछ खामियां लगातार मिलने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सोमवार को राजमार्ग के पश्चिमी किनारे पर इफको चौक पर यू–टर्न फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया और इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए खोलने के लिए अंतिम मंजूरी दे दी, एन एच आई के अधिकारियों ने कहा कि फ्लाई ओवर को सर्विस रोड के साथ मंगलवार सुबह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा जिससे राजमार्ग से वाहनों की आगे की आवाजाही आसान हो जाएगी।






