विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में विमान की आपात लैंडिंग

विस्तारा की फ्रैंकफर्ट-मुंबई उड़ान में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में 147 यात्री सवार थे। विस्तारा एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि “16 अक्टूबर 2024 को फ्लाइट संख्या यूके 028 में बम होने की सूचना मिली थी। यह फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही थी। बम की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी।” विस्तारा ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। विमान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा और उसे आइसोलेशन क्षेत्र में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
विस्तारा की यह फ्लाइट बुधवार रात 8:20 बजे फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुई थी और गुरुवार सुबह 7:45 बजे मुंबई पहुंची। सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से विमान में बम की धमकी दी गई थी। विमान में 134 यात्री और 13 क्रू सदस्य थे। मुंबई में आपात लैंडिंग के बाद विमान को अलग स्थान पर ले जाकर उसकी जांच की गई।
इसके अलावा, मंगलवार को सोशल मीडिया पर 22 विमानों में बम होने की धमकी दी गई थी, जिसमें एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट भी शामिल थी। धमकी के बाद फ्लाइट को कनाडा की ओर मोड़ दिया गया, जहां जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक सभी धमकियां झूठी पाई गईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-बंगलुरू वाया अयोध्या फ्लाइट (IX765), स्पाइसजेट की दरभंगा-मुंबई फ्लाइट (SG116), और अकासा की सिलीगुड़ी-बंगलुरू फ्लाइट (QP 1373) को भी बम की धमकी मिलने पर आपात लैंडिंग कराई गई और जांच की गई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading