केरल के कासरगोड में रेलवे पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने बेंगलुरु जा रही ट्रेन में सफर के दौरान एक मेडिकल छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया था। 28 वर्षीय आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जब ट्रेन उत्तरी जिले के नीलेश्वरम से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान जिले के बेल्लूर निवासी इब्राहिम बादुशा के रूप में हुई है। त्रिशूर की रहने वाली मेडिकल छात्रा की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया गया।
रेलवे पुलिस के अनुसार, आरोपी को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
केरल में चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार






