हरियाणा, पंजाब सहित 10 राज्यों का आज स्थापना दिवस, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि “सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी शुभकामना है कि इन सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के लोग देश की प्रगति में योगदान देते रहें और उनका जीवन शांति और समृद्धि से भरा रहे। मैं उनके और सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “मध्य प्रदेश के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। प्राकृतिक संसाधन और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध यह प्रदेश हर क्षेत्र में नए विकास के मानक स्थापित करता रहे, यही कामना है।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “समृद्ध ऐतिहासिक विरासत वाले हमारे हरियाणा ने हमेशा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्थापना दिवस पर यहां के सभी निवासियों को बधाई और उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
तीसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़वासियों को भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति से सजाया गया यह प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही मेरी कामना है।”
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के निवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। इन राज्यों की जीवंत संस्कृतियां, विविध भाषाएं, समृद्ध इतिहास और स्थायी परंपराएं भारत की शक्ति का मूल हैं। आइए हम इस एकता का जश्न मनाएं और इसे संरक्षित करें, यह समझते हुए कि प्रत्येक राज्य का योगदान हमारे बंधनों को और मजबूत बनाता है।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading