राजस्थान में कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद करने पर गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

जयपुर। राजस्थान में बीजेपी की सत्ता आने के बाद से अब तक भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार की कई योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनके नाम बदल दिए हैं। इन फैसलों से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काफी नाराज हैं। गहलोत ने बीजेपी सरकार पर कांग्रेस शासन की योजनाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है और साथ ही केंद्र सरकार पर जनता से वादाखिलाफी करने का भी आरोप लगाया है। इस सिलसिले में गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है। अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति अपने समावेशी दृष्टिकोण के वादों को पूरा करने में एक मिसाल कायम की थी। लेकिन बीजेपी सरकार ने उनकी कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया या कमजोर कर दिया, जिससे जनता में नाराजगी है।
उन्होंने आगे लिखा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कई अनूठी योजनाएं बनाई थीं, जिनका अध्ययन कर उन्हें पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। ओपीएस एक ऐसी योजना है, जिसने राज्य में कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिया है।
आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में केवल 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ही 5 लाख रुपए का मुफ्त बीमा मिलता है, जबकि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में सभी नागरिकों के लिए 25 लाख रुपए का कैशलेस बीमा लागू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में बीजेपी सरकार ने कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को बंद कर दिया या कमजोर कर दिया, जिससे जनता में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। पीएम मोदी से उन्होंने कहा कि आपको राजस्थान के लोगों के बीच एक अध्ययन कराना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने के कारण लोगों में कितनी नाराजगी है। प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा बयान देना दुखद है, खासकर तब जब उनकी सरकार 2014 और 2019 में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading