उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, तथा एक युवक घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि कार में सभी सवार छात्र थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच थी और वे दिल्ली, दून तथा हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही रात में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक कंटेनर और एक इनोवा गाड़ी की जोरदार टक्कर हुई थी। कंटेनर बिना चालक और बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला, जबकि कार का पिछला हिस्सा कंटेनर से टकराया हुआ था। सात लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल अवस्था में मिला।
देहरादून में ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत






