प्रवर्तन निदेशालय ने बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मंगलवार को झारखंड के कई स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने सितंबर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था, जिसमें झारखंड में बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ की जांच के दौरान अवैध धन का पता चला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता लगातार झारखंड सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 43 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि निदेशालय द्वारा दर्ज ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) जून में रांची के बरियातु पुलिस स्टेशन में दर्ज झारखंड पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है।
बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मामले में झारखंड के कई स्थानों पर ईडी ने की छापेमारी




