यूपी में मांस के निर्यात में अचानक आई तेजी ने सरकार का ध्यान खींचा

यूपी में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मनोज सिंह को हटाने और दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने के पीछे बढ़ते भैंस के मीट के उत्पादन का भी बड़ा कारण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश से भैंस का मीट निर्यात कुछ ही वर्षों में दोगुना हो गया है। पिछले वर्ष 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक का मीट निर्यात किया गया था, जबकि इस वर्ष के छह महीनों में ही 9 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो चुका है। माना जा रहा है कि इस तेज वृद्धि ने शासन का ध्यान खींचा, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि कहीं मानकों और नियमों का उल्लंघन कर तो मांस का कारोबार नहीं किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के स्लाटर हाउसों को एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) देने में व्यापक धांधली की गई। निर्धारित संख्या से दस गुना अधिक पशुओं को काटने की शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इसी का परिणाम है कि पूरे देश के मीट निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी अब 50.34 प्रतिशत हो गई है। ये आंकड़े कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण (एपीडा) के हैं। यूपी से लगभग 82 देशों में मांस का निर्यात होता है। उन्नाव स्थित एओवी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, अलहक फूड प्राइवेट लिमिटेड, और गाजियाबाद के अल नासिर स्लाटर हाउस को एनओसी देने में अनियमितता बरतने के कारण अधिकारियों पर कार्रवाई हुई।
इस वित्त वर्ष के अप्रैल से अगस्त तक यूपी से 2.41 लाख किलो भैंस का मीट निर्यात हो चुका है, जिसकी कीमत लगभग 6769 करोड़ रुपये है। पिछले वित्त वर्ष में 7.36 लाख किलो मीट का निर्यात किया गया था, जिसकी कीमत लगभग 17682 करोड़ रुपये रही। यूपी ने आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
यूपी से बकरे और भेड़ के मांस का निर्यात नाममात्र का है। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच केवल 15 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, जबकि पिछले वर्ष 38 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। प्रोसेस्ड मीट की बात करें तो केवल 3.16 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। दरअसल, बकरे के मीट का विदेशों में मांग और कमाई दोनों कम होने के कारण स्लाटर हाउस इस तरफ कम ध्यान देते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading