ट्रूडो सरकार का फैसला; तनाव के चलते कनाडा से भारत जाने वाले हर यात्री की होगी सख्ती से जांच

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाली ट्रूडो सरकार ने भारत के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। अब कनाडा से भारत जाने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर और कड़ी सुरक्षा और जांच की जाएगी। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इस फैसले की घोषणा की है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में तनाव बढ़ा हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन नए सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी एयर कनाडा को दी जा चुकी है। एयर कनाडा के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। टोरंटो पीयर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा जांच अब और सख्त हो गई है। हवाई अड्डे ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि कड़ी जांच के कारण उन्हें सामान्य से अधिक समय लग सकता है। एयर कनाडा ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान से चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
कनाडा सरकार ने इस कदम के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। पिछले महीने नई दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम धमकी के चलते कनाडा के इकालुइट में लैंड कराया गया था। हालांकि, जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला था। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 से 19 नवंबर के बीच एयर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि, कनाडा की मंत्री अनीता आनंद ने इस नए सुरक्षा कदम को किसी व्यक्ति या संगठन से जोड़ने से इनकार किया है।
भारत और कनाडा के बीच तनाव तब से जारी है जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया था। यह आरोप पिछले साल सितंबर में लगाया गया था। बाद में कनाडाई पुलिस ने भी इस हत्या में भारतीय राजनयिकों के शामिल होने का दावा किया, जिससे दोनों देशों के बीच राजनयिक संकट और गहरा गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading