दिल्ली एनसीआर के बाद अब राजस्थान में एक्यूआइ 300 पार; हवा में फैला प्रदूषण

जयपुर। केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि राजस्थान के कई शहरों की वायु गुणवत्ता भी खराब से बेहद खराब हो चुकी है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और स्मॉग के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जयपुर के साथ-साथ भिवाड़ी, सीकर, कोटा, टोंक, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 से 400 के बीच पहुंच गया है। जयपुर की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में आ गई है। यहां का AQI 200 से 300 के स्तर पर पहुंच गया है, जो स्वस्थ लोगों के लिए भी खतरनाक है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ऑनलाइन डाटा के अनुसार, जयपुर में पिछले पांच दिनों से वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। 16 नवंबर को AQI 188 था, जो 17 नवंबर को 179, 18 नवंबर को 210, 19 नवंबर को 220 और 20 नवंबर को औसतन 251 तक पहुंच गया। शहर के सीतापुरा, मानसरोवर और मुरलीपुरा जैसे इलाकों में पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्तर 400 के पार हो गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
इन 5 जिलों में खनन और निर्माण कार्य बंद
एनसीआर से जुड़े अलवर, भरतपुर, डीग, तिजारा-खैरथल और बहरोड़-कोटपूतली जिलों में खनन, स्टोन क्रशर और ईंट-भट्टे जैसे कार्य रोक दिए गए हैं। फ्लाईओवर, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। तिजारा-खैरथल क्षेत्र में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस संबंध में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने शिक्षा विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग और रीको व इंडस्ट्रीज को निर्देश जारी किए हैं। ये कदम कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर एंड एडज्वाइनिंग एरियाज के दिशा-निर्देशों के तहत उठाए गए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading