यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने अब किसी भी उपचुनाव में भाग नहीं लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कड़े कदम नहीं उठाता, तब तक बसपा कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी। मायावती ने यह भी कहा कि पहले बैलेट पेपर से फर्जी मतदान होता था, अब यह ईवीएम के जरिए भी हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बसपा केवल उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेगी, लेकिन अन्य चुनावों में भाग लेगी। इस बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब यूपी में उपचुनाव होने भी नहीं हैं। हालांकि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर कोर्ट का फैसला आने के बाद उपचुनाव हो सकते हैं।
मायावती ने कहा कि फर्जी मतदान लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पहले लोकसभा चुनाव, फिर राज्यों के विधानसभा चुनाव और अब उपचुनाव में भी फर्जी मतदान खुलेआम हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भी ऐसे सवाल उठाए जा रहे हैं, जो देश के लिए खतरे की घंटी है। ऐसी स्थिति में बसपा ने तय किया है कि जब तक चुनाव आयोग इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सख्त कदम नहीं उठाता, तब तक बसपा किसी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी।
विधानसभा उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मायावती ने कहा, अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा






