सीरिया के राष्ट्रपति अल-असद हाल ही में रूस चले गए हैं। लेकिन उन्होंने कथित तौर पर सीरिया में एक बेहद दुर्लभ कारों का कलेक्शन छोड़ दिया है। उनके इस अल्ट्रा-सीक्रेट विदेशी कार कलेक्शन के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट और एक्स पर वायरल हो रहे हैं। इस कलेक्शन में फेरारी F50, एक लाल लेम्बोर्गिनी LM 002 ट्रक और एक लेम्बोर्गिनी डियाब्लो जैसी बेहद दुर्लभ कारें शामिल हैं। यह कलेक्शन एक विशाल गोदाम जैसे गैरेज में रखा गया है, जिसमें लाखों डॉलर की अनगिनत लग्जरी कारें मौजूद हैं। यह कारें न केवल सीरियाई लोगों के लिए बल्कि दुनिया भर के कार प्रेमियों के लिए भी बेहद खास हैं। उदाहरण के लिए, फेरारी F50 की कीमत लगभग 2 से 4 मिलियन डॉलर (17 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। इन सभी कारों का रखरखाव भी बहुत अच्छे तरीके से किया गया है।
अल-असद का कार कलेक्शन
वीडियो की शुरुआत में लेक्सस एलएक्स, कई टोयोटा एफजे क्रूजर, एक टोयोटा टैकोमा और एक लेम्बोर्गिनी एक कतार में खड़ी नजर आती हैं। इनके अलावा अन्य एसयूवी में शेवरले ट्रक, लैंड रोवर और कैडिलैक एस्केलेड जैसी कारें शामिल हैं, जो अब धूल फांक रही हैं। एसयूवी के पास एक मर्सिडीज एस-क्लास और एस्टन मार्टिन रैपिड खड़ी हैं। वीडियो में सबसे अनमोल खजाना है – फेरारी F50 (V12 इंजन), फेरारी F430 (V8 इंजन), और लेम्बोर्गिनी डियाब्लो (V12 इंजन), ये सभी चमकीले लाल रंग में और बेदाग हालत में हैं। गैरेज में आगे चलकर ऑडी आर8, मर्सिडीज एसएलएस एएमजी, मर्सिडीज एसएल-क्लास, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, रोल्स रॉयस घोस्ट और ऑडी एस8 भी दिखाई देती हैं। विदेशी और स्पोर्ट्स कारों के अलावा, इस कलेक्शन में कई अपरिचित एटीवी, मोटरसाइकिल और वैन जैसी अनोखी गाड़ियां भी हैं। हालांकि वीडियो में मौजूद सभी गाड़ियां अनलॉक हैं, लेकिन किसी ने इन्हें चालू नहीं किया है। अब इन दुर्लभ कारों का भविष्य वहां के स्थानीय सीरियाई नागरिकों के हाथों में है।
सीरिया के राष्ट्रपति अल-असद लक्जरी कार कलेक्शन छोड़कर रूस भागे





