उ प्र: संभल में 46 साल से बंद शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर आरती की

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के महमूद खां सराय में एक बंद मकान के भीतर स्थित शिव मंदिर मिला है। यह मकान 1978 में हुए दंगे के दौरान एक हिंदू परिवार का था, जिसके बाद से यह बंद पड़ा हुआ था। 46 साल बाद, रविवार की सुबह इस मंदिर में आरती की गई। शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान इस मंदिर की खोज हुई थी। 14 दिसंबर को मंदिर को फिर से खोला गया और इसके बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। मंदिर परिसर की सफाई की गई है और बिजली की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
46 साल बाद खुला मंदिर
संभल के मुस्लिम बहुल मोहल्ले खग्गू सराय में पिछले 46 सालों से बंद पड़ा एक मंदिर मिला है। शनिवार को डीएम और एसपी की निगरानी में इस मंदिर का दरवाजा खोला गया। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने खुद अपने हाथों से मंदिर की सफाई की। इसके बाद, मंदिर परिसर में स्थित एक कुएं की भी खुदाई कराई गई, जिसे मंदिर बंद होने के बाद पाट दिया गया था। 1978 में हुए दंगे के दौरान हिंदू परिवारों ने यहां से पलायन कर लिया था, जिसके बाद यह मंदिर बंद हो गया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि खग्गू सराय इलाके में एक प्राचीन मंदिर होने की सूचना मिली थी। इसी के बाद मंदिर के ताले खुलवाए गए। प्रशासन का कहना है कि संभल के अन्य प्राचीन तीर्थ और विलुप्त हो चुके कुओं को भी संवारने की योजना बनाई जा रही है। इलाके के लोगों के अनुसार, 1978 से पहले खग्गू सराय में करीब 40 हिंदू (रस्तोगी) परिवार रहते थे। दंगे के बाद ये परिवार अपने घर बेचकर दूसरे मोहल्लों में चले गए, हालांकि इनका कारोबार आज भी इसी इलाके के आसपास है। विष्णु शरण रस्तोगी (82) ने बताया कि उनके पूर्वज यहां रहते थे और परिवार के लोग ही मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे। घर बेचने के बाद मंदिर की देखभाल संभव नहीं हो सकी। अब प्रशासन ने इस मंदिर को पुनः सजीव किया है।

शाम के समय मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। प्रशासन का कहना है कि मंदिर की सफाई और कुएं की खुदाई के बाद इसकी प्राचीनता का भी पता लगाया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक तीर्थस्थलों को संवारने का कार्य भी किया जाएगा। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading