राजस्थान: अजमेर में बुजुर्ग महिला को एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट कर 80 लाख रुपये ठगे

राजस्थान में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को एक हफ्ते तक डिजिटल तौर पर बंधक बनाकर उसके बैंक खाते से 80 लाख रुपये उड़ा लिए। इस धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने 150 बैंक खातों का इस्तेमाल किया। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 13 लाख रुपये नकद, डेबिट कार्ड, पासबुक, बैंक खाते और अन्य सामग्री बरामद हुई है। इन शातिर अपराधियों ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर महिला को व्हाट्सएप पर झांसा दिया और उससे मोटी रकम वसूल ली।
एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि अजमेर में एक बुजुर्ग महिला से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और उसे डिजिटल बंधक बनाकर ठगी की गई। 23 नवंबर से 30 नवंबर तक चले इस धोखे में महिला से 80 लाख रुपये की रकम हड़प ली गई। इस मामले की एफआईआर अजमेर में दर्ज हुई थी, जिसे बाद में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, एसओजी, जयपुर को स्थानांतरित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस केस की गहन जांच की। सबसे पहले ठगी की गई रकम का मनी ट्रेल खंगालने पर पता चला कि राशि 150 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। सभी खातों की जांच में पता चला कि ठगी की रकम को नकद निकासी के बाद यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में बदल दिया गया था। इस मामले में एसओजी ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ठगी की रकम से अपने महंगे शौक पूरे किए। गिरफ्तार अपराधियों से 13 लाख रुपये नकद, 27 मोबाइल फोन, 43 डेबिट कार्ड, 19 पासबुक, 15 बैंकों की चेकबुक, 16 सिम कार्ड, 13 पैन/आधार कार्ड, एक लैपटॉप और एक स्विफ्ट वीडीआई कार बरामद की गई। यह भी संभावना है कि इन अपराधियों का देशभर में अन्य साइबर धोखाधड़ी मामलों में भी हाथ हो सकता है। एसओजी इस दिशा में जांच कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading