बिहार: दरभंगा में एम्स के पास बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप

एक दर्जन गांवों में 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के आसपास प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। इसके तहत करीब एक दर्जन गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर 31 मार्च 2027 तक रोक लगा दी गई है। यह निर्णय क्षेत्र में अनियोजित निर्माण पर रोक लगाने और भविष्य में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में दरभंगा समेत 11 जिलों में योजनाबद्ध शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का फैसला किया है। दरभंगा में यह टाउनशिप दरभंगा–मुजफ्फरपुर एनएच-27 फोरलेन के पास, बिहार के दूसरे निर्माणाधीन एम्स के नजदीक बहादुरपुर प्रखंड के चांडी, भरौल, बलिया मौजे के साथ खराजपुर, अहिला और वाटरवेज कॉलोनी के आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में विकसित की जाएगी। सरकार ने इन चिन्हित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से जमीन के लेन-देन पर रोक लागू कर दी है।

मास्टर प्लान तक जारी रहेगी रोक
सरकार के मुताबिक, यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक संबंधित क्षेत्रों का मास्टर प्लान अधिसूचित नहीं हो जाता। इसका मुख्य उद्देश्य अव्यवस्थित निर्माण को रोकना और इन इलाकों को भविष्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित शहरी केंद्र के रूप में तैयार करना है। दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के शोभन, चांडी और बलिया मौजे सहित अन्य क्षेत्रों का चयन जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और डीएम कौशल कुमार द्वारा विस्तृत निरीक्षण के बाद किया गया था। इसके बाद इन क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की पहल शुरू हुई। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे औपचारिक मंजूरी मिल गई है।

एम्स से बढ़ेगा शहरी विस्तार
चयनित इलाके में बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके पूरा होने के बाद शहर का विस्तार होगा और मौजूदा शहरी दबाव में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार के इस फैसले से भू-माफियाओं में हड़कंप मच सकता है, क्योंकि यहां टाउनशिप के नाम पर जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार तेजी से बढ़ रहा था। सरकारी आदेश जारी होते ही पहले से जमीन खरीद चुके लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। एम्स परियोजना की घोषणा के बाद शोभन, मब्बी और सिमरी क्षेत्रों में जमीन खरीदकर अपार्टमेंट और व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित करने की योजना बना रहे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निजी खरीदारों के बीच भी इस फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading