उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना; हजारों भक्त बने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी

उत्तराखंड के पवित्र भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी विधिवत रूप से खुल चुके हैं।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर बैसाख मास के शुक्ल पक्ष, पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग के शुभ मुहूर्त में खोले गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना कर पावन क्षण के साक्षी बने। कपाट खुलने से एक दिन पूर्व ही सभी पारंपरिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। बुधवार को उद्धव जी, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंची, जबकि भगवान कुबेर की डोली रात्रि विश्राम के लिए बामणी गांव में ठहरी। मंदिर परिसर सहित आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों को करीब 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आस्था और सौंदर्य से जगमगा उठा। कपाट खुलने से पहले ही यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। अब तक करीब 550 वाहन बदरीनाथ पहुंच चुके हैं, जबकि अखंड ज्योति के दर्शन के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। श्रद्धालु यहां आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ हिमालय की अद्भुत प्राकृतिक छटा का भी आनंद ले रहे हैं।

कपाट उद्घाटन से पूर्व परंपरागत धार्मिक विधियां भी संपन्न की गईं—

  • प्रातः 4 बजे भगवान कुबेर का दक्षिण द्वार से मंदिर में प्रवेश
  • 4:15 बजे मंदिर कर्मचारियों की ड्यूटी शुरू
  • 5:30 बजे रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठी उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश
  • 5:40 बजे द्वार पूजन की रस्म
  • 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए कपाट खुले
  • पूर्वाह्न 11 बजे से गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा शुरू हुई

इस तरह चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव बदरीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading