बांग्लादेश की मदद से भारत में हमला करना चाहते हैं पाकिस्तानी आतंकी, दिल्ली और पंजाब निशाने पर

खुफिया विभाग ने बताया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी भारत के प्रमुख शहरों, विशेष रूप से दिल्ली, पंजाब के व्यस्त इलाकों को निशाना बनाने की फिराक में हैं.

नई दिल्ली: भारत की खुफिया एजेंसियों ने नए साल पर आतंकी हमले को लेकर चेतावनी जारी की है। खुफिया विभाग को आतंकी हमले की साजिश से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त हुई है। दिल्ली और पंजाब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकियों के निशाने पर हैं। जानकारी के अनुसार, 2025 में आईएसआई ने भारत में सीरियल बम धमाकों की साजिश रचने की योजना बनाई है।
खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है, जिसमें आईएसआई और पाकिस्तान में स्थित इस्लामिक आतंकी संगठनों द्वारा भारत में सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये आतंकी संगठन बांग्लादेश की मदद से भारत में हमले करने की योजना बना रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अलर्ट के बाद देश की सभी खुफिया एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है। दिल्ली और पंजाब में विशेष सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत किया गया है।
खुफिया विभाग ने बताया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सक्रिय आतंकी तत्व भारत के प्रमुख शहरों, खासकर दिल्ली, पंजाब और अन्य मेट्रो शहरों के व्यस्त इलाकों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। यह भी संकेत मिला है कि बांग्लादेश के आतंकी संगठन पीओके के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर इन हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading