राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद लिए 10 महत्वपूर्ण फैसले, अमेरिका में अब सिर्फ़ दो जेंडर, थर्ड जेंडर की सभी सुविधाएं समाप्त

राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद एक जोरदार भाषण दिया और अमेरिका के ‘स्वर्ण युग’ की वापसी की घोषणा की। उन्होंने इस ‘स्वर्ण युग’ को साकार करने के लिए कई बड़े फैसले लेते हुए त्वरित कार्यवाही शुरू की। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति में टकराव और चालबाजियों का दौर शुरू हो सकता है।
शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन में व्यापक बदलाव किए। अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिका का ‘स्वर्ण युग’ आज से शुरू हो गया है। उन्होंने थर्ड जेंडर को अमान्य घोषित करते हुए अमेरिका में केवल स्त्री और पुरुष को मान्यता दी।
78 वर्षीय ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण में अगले चार वर्षों के लिए अपना विज़न प्रस्तुत किया। 20 जनवरी को उन्होंने “मुक्ति दिवस” घोषित किया और कहा कि अमेरिकी पतन का समय समाप्त हो चुका है। उन्होंने वादा किया कि अमेरिका का स्वर्णिम युग दुनिया में फिर से उसका सम्मान वापस लाएगा और दूसरे देशों को ईर्ष्या होगी।

ट्रंप के 10 प्रमुख फैसले:

  1. डब्लूएचओ से अलगाव:
    अमेरिका अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) का सदस्य नहीं है। ट्रंप ने डब्लूएचओ की फंडिंग बंद करने की घोषणा करते हुए इसे अनुचित और पक्षपातपूर्ण बताया।
  2. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता:
    ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों को अमेरिकी नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन न करने का निर्देश देते हुए कहा कि सेंसरशिप असहनीय है।
  3. ब्रिक्स को चेतावनी:
    ट्रंप ने ब्रिक्स समूह (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को चेतावनी दी कि अगर वे अमेरिका विरोधी नीतियां अपनाते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
  4. टिकटॉक को मोहलत:
    ट्रंप ने टिकटॉक को 75 दिनों की मोहलत दी है ताकि यह अमेरिकी नियमों का पालन कर सके।
  5. रूस-यूक्रेन युद्ध:
    ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म करने का प्रयास शुरू करने की बात कही।
  6. ग्रीनलैंड पर जोर:
    ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए इसे अमेरिका का हिस्सा बनाने की बात कही।
  7. कनाडा-मेक्सिको पर टैरिफ:
    कनाडा और मेक्सिको से आयात पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो 1 फरवरी से लागू होगा।
  8. थर्ड जेंडर को अमान्य:
    अमेरिका में अब केवल दो जेंडर, स्त्री और पुरुष, मान्य होंगे। थर्ड जेंडर की सभी सुविधाएं खत्म कर दी गई हैं।
  9. 6 जनवरी के दोषियों को माफी:
    कैपिटल हिल पर चढ़ाई करने वाले 1500 रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को माफी दी गई।
  10. मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी:
    दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की और घुसपैठ रोकने के लिए सेना तैनात की।
    इसके अतिरिक्त, ट्रंप ने अमेरिका में जन्मे बच्चों को नागरिकता देने की नीति को समाप्त करने और मैक्सिकन ड्रग कार्टेल को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आदेश दिया। सरकारी खर्च में कटौती के लिए एलन मस्क की अध्यक्षता में एक विशेष बोर्ड का गठन भी किया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading