योगी ने किया महाकुंभ का समापन, सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया

संगम तीरे चले 45 दिनों के महाकुंभ के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचें। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। आज उनके द्वारा यहां महाकुंभ के भव्य आयोजन का विधिवत समापन की घोषणा की गई। महाकुंभ के भव्य आयोजन की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी। फिलहाल समापन के बाद भी श्रद्धालु संगम में आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इस आयोजन का औपचारिक समापन करने महाकुंभ पहुंचे थे। उन्होंने संगम घाट पर पूजा की। साथ ही गंगा मैया की आरती की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन को सफल बताते हुए। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि इस महा आयोजन ने सकल विश्व को ‘सभी जन एक हैं’ का अमृत संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि एकता, समता, समरसता का महायज्ञ महाकुम्भ-2025, प्रयागराज भव्यता-दिव्यता के साथ सुरक्षा-स्वच्छता-सुव्यवस्था के नवीन मानक गढ़कर आज संपन्न हो गया है। विगत 45 पुण्य दिवसों में पूज्य साधु-संतों समेत 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर कृतार्थ हुए हैं। सकल विश्व को ’सभी जन एक हैं’ का अमृत संदेश देने वाला यह मानवता का महोत्सव ’वसुधैव कुटुंबकम’ के पुण्य भाव के साथ संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरो रहा है। आपका मार्गदर्शन एवं शुभेच्छाएं हम सभी को सदैव नई ऊर्जा प्रदान करती हैं, हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी! हर हर-गंगे, भगवान बेनी माधव की जय!
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अरैल घाट पर मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। महाकुंभ समापन पर सफाई अभियान चल रहा है। वहीं साथ में मौजूद ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाशिवरात्रि के स्नान के बाद मैं महाकुंभ में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। व्यवस्था से जुड़े हमारे सफाई कर्मी, अन्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्सों और सभी का आभार प्रकट करता हूं।
वहीं मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रतिबद्ध स्वच्छता दूतों की सतत सेवा से स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित महाकुंभ-2025 प्रयागराज की परिकल्पना सिद्ध हुई है। आज प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में अपने मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों के साथ सहभाग किया। महाकुंभ-2025, प्रयागराज के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!श्श्इस दौरान संगम क्षेत्र में सफाई के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कपड़ा उठाया। वहीं उसे थैले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डाला। वहीं आज यानी क‍ि गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहुंचे हैं। उन्होंने इस दौरान रेल अध‍िकार‍ियों से मुलाकात की। बताया कि महाकुंभ के दौरान 16000 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हुआ।
बता दें कि महाशिवरात्रि पर हुए शाही स्नान के बाद महाकुंभ के समापन की औपचारिक घोषणा हो गई है। हालांकि अभी मेला परिसर को पूरा खाली होने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। महाकुंभ के अंतिम स्नान पर लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई।

अजय कुमार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading