उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 वर्ष की आयु में रविवार सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित अपने आवास पर उनका इलाज चल रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘एकलिंग दीवान’ के अंतिम दर्शन और यात्रा सोमवार सुबह 11 बजे शंभु निवास से प्रारंभ होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए महासतियां के लिए रवाना होगी।
उनके निधन पर राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि “मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने मेवाड़ की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और अनुकरणीय चरित्र आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।”
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, अंतिम यात्रा कल






