बरेली में गैस गोदाम में आग लगने से सैकडों सिलिंडर फटे, धमाकों से लोग दहशत में

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी के गोदाम में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब एक बजे सिलिंडर फटने से गैस एजेंसी में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, सिलिंडर फटने के बाद लगातार कई तेज धमाके हुए, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। करीब एक घंटे तक सिलिंडर एक के बाद एक फटते रहे। धमाकों के कारण हवा में उड़े सिलिंडरों के टुकड़े करीब 500 मीटर दूर खेतों में जाकर गिरे। वहीं, गोदाम से उठती ऊँची लपटों को देखकर पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोगों का कहना था कि ऐसा लगा जैसे कोई ज्वालामुखी फट गया हो। बताया जा रहा है कि 350 से अधिक सिलिंडर फटे, जो ट्रक में लदे थे। धमाकों के कारण ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर इंडेन की महालक्ष्मी गैस एजेंसी के चौकीदार दिनेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक, गोदाम में सिलिंडर से भरा ट्रक अनलोडिंग के लिए खड़ा था, तभी अचानक ट्रक के बोनट में आग लग गई। चौकीदार ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ, तो वह गांव की ओर भाग खड़ा हुआ। ट्रक चालक भी मौके से भाग गया। बताया गया कि पहले ट्रक में रखा एक सिलिंडर फटा, जिससे आग और भड़क गई और फिर लगातार धमाके होने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन धमाकों की वजह से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिलिंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक खेतों में जाकर गिरे। ग्रामीणों ने इस भयावह घटना के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। जिस गैस गोदाम में आग लगी थी, वह सोमवार को बंद रहता है। वहां सिर्फ चौकीदार और ट्रक चालक मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सौभाग्य से, गोदाम आबादी से काफी दूर था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गांव रजऊ परसपुर के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी स्थित है। दोपहर करीब 12 बजे गैस सिलिंडर से भरा ट्रक वहां पहुंचा था, जिसमें करीब 400 सिलिंडर थे। ट्रक को अनलोडिंग के लिए गोदाम में खड़ा किया गया था, तभी अचानक धमाकों के साथ आग लग गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading