दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी, इनमें भारत से कोई नहीं

हुरुन ग्लोबल द्वारा ज़ारी रिच लिस्ट 2025 में भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी इस बार शीर्ष 10 की सूची से बाहर हो गए हैं। पिछले एक वर्ष में उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले साल की तुलना में बढ़ते कर्ज के कारण मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है, जिसके चलते वे दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और तीसरे स्थान पर मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग हैं। मुकेश अंबानी अब 91.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक अमीरों की सूची में 18वें स्थान पर हैं, जबकि गौतम अदाणी 53.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 27वें स्थान पर काबिज हैं।

रोशनी नाडार बनीं दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला
एचसीएल की रोशनी नाडार, जिनके परिवार की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं। वे दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हाल ही में उनके पिता, शिव नाडार ने एचसीएल में अपनी 47% हिस्सेदारी उन्हें हस्तांतरित की थी।

अंबानी अब भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
हालांकि मुकेश अंबानी वैश्विक टॉप 10 सूची से बाहर हो गए हैं, लेकिन वे अब भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज को ऊर्जा और खुदरा व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिससे उनकी संपत्ति में गिरावट आई है। धीमी बिक्री वृद्धि और ऋण को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंताओं ने कंपनी के प्रदर्शन को प्रभावित किया है। हालांकि, रिलायंस समूह डिजिटल प्लेटफॉर्म, नवीकरणीय ऊर्जा और खुदरा क्षेत्र में विस्तार की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इसकी धीमी प्रगति का असर उनकी कुल संपत्ति पर पड़ा है।

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग


भारत में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में मुकेश अंबानी के बाद गौतम अदाणी का नाम आता है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, अदाणी की कुल संपत्ति में पिछले वर्ष 1 लाख करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है। अदाणी ने एक कमोडिटी ट्रेडर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वे अपने समूह को नई ऊंचाइयों तक ले जा चुके हैं। अदाणी समूह बंदरगाहों, बिजली उत्पादन, हवाई अड्डों, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, मीडिया और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। इसके अलावा, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी की संपत्ति में 21% की वृद्धि हुई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके चलते वे भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading