पहलगाम हमला: तनाव के चलते पाकिस्तान ने दिये मिसाइल परीक्षण के आदेश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में गुस्से की लहर, पाकिस्तान में बढ़ा खौफ

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा भारत गुस्से में है। वहीं, पाकिस्तान में डर का माहौल है कि भारत कहीं जवाबी कार्रवाई न कर दे। इसी आशंका के चलते पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट पर है। बुधवार रात पाकिस्तान की वायुसेना को यह डर सताने लगा कि भारत कहीं पीओके में एयरस्ट्राइक न कर दे। क्योंकि पीओके में लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के लॉन्च पैड मौजूद हैं, जो आतंकी गतिविधियों का अड्डा बने हुए हैं।

पाकिस्तान का बड़ा फैसला: मिसाइल परीक्षण की तैयारी
भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में कराची के तट के पास सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण की अधिसूचना जारी की है। भारत की सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। रक्षा सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है।

भारत की डिजिटल स्ट्राइक: पाकिस्तान का एक्स अकाउंट बैन
भारत ने डिजिटल मोर्चे पर भी जवाब दिया है। पाकिस्तान सरकार के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है। अब यह अकाउंट भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

भारत का कूटनीतिक प्रहार: पाकिस्तान को बड़ा झटका
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए:

  1. सिंधु जल संधि (1960 से लागू) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
  2. अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को फौरन बंद कर दिया गया है। वैध दस्तावेजों के साथ जो लोग भारत आ चुके हैं, वे 1 मई से पहले लौट सकते हैं।
  3. पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा प्रणाली को रोक दिया गया है। पहले से जारी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। 48 घंटे में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना होगा।
  4. दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना व वायु सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया है। इन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा। भारत भी इस्लामाबाद से अपने समकक्ष अधिकारियों को वापस बुलाएगा। दोनों देशों के उच्चायोगों में इन पदों को समाप्त कर दिया जाएगा।
  5. उच्चायोगों की कुल संख्या को घटाकर 55 से 30 किया जाएगा, यह निर्णय 1 मई 2025 से प्रभावी होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading