मलेशिया में बोले सलमान खुर्शीद; “मैं भारत की बात करने आया हूं, न कि सरकार का विरोध”

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मलेशिया में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहते हुए कहा, “मैं यहां भारत की बात करने आया हूं। अगर मुझे सरकार का विरोध करना होता, तो मैं अपने घर पर ही रह जाता।” उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भारत के हित में बोलता है, चाहे जिस भी तरीके से बोले, वह उनका समर्थन करने के लिए यहां मौजूद हैं। अपने विदेश दौरे के दौरान सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह भी लिखा कि “जब हम आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर होते हैं और भारत का संदेश दुनिया तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य होता है, तो यह दुखद है कि कुछ लोग ऐसे समय में भी राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाज़ी कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना कठिन हो गया है?”

अनुच्छेद 370 पर भी दिया था समर्थन
गौरतलब है कि कुछ समय पहले सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले की सराहना की थी। उन्होंने इंडोनेशिया में एक थिंक टैंक से कहा था कि इस प्रावधान को समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास और समृद्धि देखने को मिली है, और इससे यह भ्रम भी दूर हुआ कि कश्मीर भारत से अलग है।

‘आतंकवाद अब और नहीं चलेगा’
रविवार को कांग्रेस नेता ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट प्रयास की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद पर लगाम नहीं कसी जाती, तब तक दुनिया में शांति और विकास संभव नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भारत की ओर से स्पष्ट संदेश है, “आतंकवाद अब और नहीं।” सलमान खुर्शीद उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जिसका नेतृत्व जद (यू) के सांसद संजय कुमार झा कर रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जापान और इंडोनेशिया की यात्रा कर चुका है और इस समय मलेशिया में है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading