ईरान में जल्द खत्म होगा सैन्य ऑपरेशन- जेडी वेंस

पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका भले ही जल्द सैन्य अभियान समाप्त करने की बात कर रहा हो, लेकिन क्षेत्र में टकराव पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दावा किया है कि ईरान में अमेरिका अपने “अधिकांश सैन्य उद्देश्यों” को हासिल कर चुका है।

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने ज्यादातर सैन्य लक्ष्य पूरे कर लिए हैं, हालांकि कुछ समय तक कार्रवाई जारी रहेगी ताकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय के लिए कमजोर किया जा सके। एक पॉडकास्ट में वेंस ने स्पष्ट किया कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान में लंबे समय तक सैन्य मौजूदगी के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि मिशन पूरा होते ही अमेरिकी सेना वहां से वापस लौट जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए इस बार अभियान को पूरी तरह अंजाम दिया जा रहा है।

इस बीच, क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। हालांकि वेंस का कहना है कि यह असर अस्थायी होगा और हालात जल्द सामान्य हो सकते हैं। उधर, यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान के नौसैनिक जहाजों पर किए गए हवाई हमलों का वीडियो जारी किया है। अमेरिका का आरोप है कि ये जहाज लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय जहाजों को बाधित कर रहे थे, जिसे अब खत्म किया जा रहा है। दूसरी ओर, ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा करते हुए कहा है कि उसने दुबई स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे भारी नुकसान हुआ। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में कई अमेरिकी सैनिक हताहत हुए हैं, हालांकि अमेरिका ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशिकियन ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि यदि वे अमेरिका और इजराइल का समर्थन करते हैं या अपनी जमीन उनके उपयोग के लिए देते हैं, तो इससे उनकी सुरक्षा और विकास पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading