मुख्यमंत्री ने किया 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करते हुए 10 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
भीलवाड़ा: मुख्यमंत्री भजनलाल ने शुक्रवार को भीलवाड़ा में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विकास एवं सुशासन उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” हमारे लिए सुशासन का मंत्र है। विकास और सुशासन के इस संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के एकीकरण में अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों को, विशेष रूप से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही राजपूताना की रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब से हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाया जाएगा।

आमजन को मिली ये सौगातें
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

• नगरीय विकास विभाग से जुड़े डेलीगेशन के आदेश।
• फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में सरलीकरण।
• नए जिलों में डीएमएफटी के गठन का निर्णय।
• हरित अरावली विकास परियोजना, अन्नपूर्णा भण्डार और रजिस्ट्रार कार्यालय सप्ताह में 2 दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खोलने के दिशा-निर्देश।
• सभी जिलों की पंचगौरव पुस्तिका का विमोचन, जिससे स्थानीय क्षमताओं और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

घर बैठे मिलेगी अपॉइंटमेंट
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पत्रकार हेल्थ कवरेज (आरजेएचएस) योजना का शुभारंभ किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा एप लॉन्च किया गया है, जिससे मरीज घर बैठे मोबाइल के माध्यम से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के तहत जारी दिशा-निर्देश शहरों को अधिक समृद्ध और सुविधाजनक बनाने में एक बड़ा कदम है।

पिछली सरकार थी भ्रष्टाचार का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन में महिला उत्पीड़न, पेपर लीक की घटनाएं, बिजली संकट, जल जीवन मिशन में घोटाले, और ईआरसीपी के नाम पर राजनीति एवं आर्थिक कुप्रबंधन जैसे मुद्दों के कारण प्रदेश अराजकता और अव्यवस्था में रहा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अपने अंतिम वर्ष में सिर्फ दिखावे के लिए इन्वेस्टमेंट समिट किया था, जबकि हमारी सरकार ने पहले ही साल में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर धरातल पर कार्यान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाया। आज राजस्थान तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। हमारी सरकार किसान, युवा, मजदूर और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

• किसानों को 2027 तक दिन में बिजली देने का लक्ष्य।
• उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नीतियां लागू।
• जल जीवन मिशन के तहत 12 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध।
• पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई और गिरफ़्तारी।
• राइजिंग राजस्थान समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू।
• राम जल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौता जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारने की पहल।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनता से किए गए प्रत्येक वादे को निभाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading