मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जिला जज के खिलाफ दिए जांच के निर्देश

जमीन विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में जिला न्यायालय के निर्णय को दोषपूर्ण करार देते हुए केस को पुनः उसी अदालत में भेजा है। हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के आवेदन पर 30 दिनों के भीतर निर्णय लिया जाए। इसके साथ ही संबंधित जिला जज के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने कहा कि भूमि मुआवजे को लेकर जो आदेश पारित किया गया, वह कानून के अनुरूप नहीं था। इसके चलते सिंगरौली जिले के देवसर में पदस्थ चतुर्थ जिला जज दिनेश कुमार शर्मा की कार्यप्रणाली की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
यह मामला सिंगरौली के निवासी मंगल शरण द्वारा दाखिल याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने वर्ष 2019-20 में हुई जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। याचिकाकर्ता ने बताया कि उनकी जिस भूमि और मकान का अधिग्रहण हुआ है, वह डायवर्टेड श्रेणी में आती है और उसी अनुरूप मुआवजा मिलना चाहिए था। उन्होंने देवसर न्यायालय में धारा 64 के तहत मुआवजे के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर को उस आवेदन पर 30 दिनों में निर्णय लेकर अधिकृत अधिकारी को संदर्भित करना चाहिए था। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो याचिकाकर्ता ने कोर्ट का रुख किया। जिला न्यायालय ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि कलेक्टर ने संदर्भ नहीं भेजा है, इसलिए यह मामला विचारणीय नहीं है। इस आदेश को मंगल शरण ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।
सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने जिला न्यायालय के आदेश को गलत ठहराया और कहा कि यदि प्रावधानों का सही तरीके से अध्ययन किया गया होता, तो आवेदन निरस्त नहीं किया जाता। हाईकोर्ट ने केस पुनः जिला न्यायालय को भेजते हुए 30 दिन के भीतर निर्णय देने को कहा है और साथ ही चतुर्थ जिला जज दिनेश कुमार शर्मा की कार्यशैली की जांच के लिए प्रधान जिला जज को निर्देश दिया है कि वे पिछले पांच वर्षों में जहां-जहां वे पदस्थ रहे, वहां की फाइलों की विस्तृत जांच कर तीन महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading