मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा विमान विशेष विमान से भारत लाया गया

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया। पालम एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राणा को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही उसे दिल्ली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहां उसके रहने की पूरी व्यवस्था पहले से की जा चुकी है। उसके प्रत्यर्पण को देखते हुए सेंट्रल जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अमेरिकी समयानुसार बुधवार शाम करीब 7:10 बजे विमान ने उड़ान भरी थी। राणा के भारत पहुंचने से पहले ही पालम एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। एयरपोर्ट के भीतर चार इनोवा गाड़ियां, दो सफारी, जैमर और बम निरोधक दस्ते वाला पूरा कॉन्वॉय तैनात किया गया था। इसी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक अहम बैठक भी की थी।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
राणा के प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया भी आई है। पाकिस्तान ने उससे दूरी बनाते हुए कहा है कि तहव्वुर राणा ने पिछले बीस सालों में अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है और वह अब कनाडा का नागरिक है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े आतंकी हमले के साजिशकर्ता को भारत लाए जाने पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की भी सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुई चर्चा के बाद अमेरिका ने इस बड़े अपराधी को भारत भेजा है। अब इसमें कोई शक नहीं कि राणा को उसके अपराध की सख्त सजा मिलेगी।

बीजेपी की प्रतिक्रिया
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे सुरक्षा एजेंसियों, खुफिया विभाग और आतंकवाद निरोधक इकाइयों की एक बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रत्यर्पण नहीं बल्कि नए भारत का संदेश है कि अब हम आतंकी हमलों पर चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading